From the archive
कैंची मंदिर
2018-07-18
हमारा देश - उच्च आध्यात्मिक उपलब्धि प्राप्त संतो, सन्यासियों की भूमि रहा है, नीम करौली बाबा या महाराज जी की तुलना बीसवीं शताब्दी के सबसे महान संतों मे होती है। इनका जन्म स्थान ग्राम अकबरपुर जिला फ़िरोज़ाबाद उत्तर प्रदेश में है |
कैंची मंदिर और आश्रम, नैनीताल से 23 किलोमीटर दूर नैनीताल-अल्मोड़ा रोड़ पर भवाली के समीप समुद्र तल से 1400 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।
यह मंदिर देश की राजधानी दिल्ली से 321 किलोमीटर, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 343 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 390 किलोमीटर की दूरी पर है |
यह आश्रम बाबा नीम करोली महाराज को समर्पित हैं … बाबा नीम करोली आश्रम में हर वर्ष लाखो श्रृदालु आते हैं, और बाबा जी का आशीर्वाद पाते हैं, उनकी आध्यात्मिक करुणा, दया और आशीर्वाद अब भी शृदालुओ पर बरस हैं,और उन्हें कितने ही कष्टों से दूर करता हैं,
बाबा नीम करोली महाराज को कई लोग हनुमान जी यानी रूद्र अवतार मानते हैं |
Book : Miracles of Love
Buy Online : https://amzn.to/2zX1xlD
NainitalOnline